मां चण्डी धाम गोधना की पूजन सामग्री की नीलामी दो जनवरी को

 

*प्रभारी तहसीलदार श्री रोहित विश्वकर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील चिचोली क्षेत्रांतर्गत मां चण्डी धाम गोधना के दरबार में एकत्र पूजन सामग्री (नारियल, चुनरी एवं अन्य सामग्री) की नीलामी 02 जनवरी 2023 सोमवार को प्रात: 11 बजे से मां चण्डी दरबार में आयोजित की जाएगी।*

*सर्व साधारण को सूचित किया गया है कि तय दिनांक को नीलामी कार्यवाही में शामिल होने हेतु इच्छुक उम्मीदवार नीलामी शुरू होने के समय प्रात: 11 बजे से पूर्व तक तहसील कार्यालय चिचोली में न्यूनतम अमानत राशि 500 रुपए जमा कर नीलामी कार्यवाही में शामिल हो सकते हैं।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.