नम आखों से मोमबत्ती जलाकर तन्मय को युवाओं ने दी श्रद्धांजलि

भैंसदेही। बैतूल जिले के ग्राम मांडवी में 7 वर्षीय तन्मय साहु जो कि मंगलवार शाम 5 बजे के दरमियान गांव के ही बोरवेल में गिर गया।
गिरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के 84 घण्टो के तमाम अथक प्रयासों के बाद रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला गया।
जिसके बाद नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरो की जांच उपरांत मृत घोषित किया गया।
स्व. तन्मय साहु की आत्मा को ईश्वर उनके श्री चरणों मे स्थान प्रदान कर उसकी आत्मा की शांति हेतु गुदगांव चौपाटी पर युवाओं ने तन्मय के छाया चित्र के समक्ष मोमबत्तियां जलाकर श्रध्दांजलि अर्पित की।
जिसमें अशोक कुमार अङलक,विश्वनाथ बोड़खे,मयुर बारस्कर,दिनेश दवंङे,धनराज साहू,निरवत चङोकार,राहुल पवार,करण अङलक,राजेंद्र वागद्रे,दिवाकर दवंङे,शुभम कारे,बाजीराव वंजारे,वैभव भाकरे,करण महाले,बालु मालवीय,इन्द्रदेव वराठे,सागर बारस्कर,संदीप अङलक सहित बड़ी संख्या में ग्राम के युवा मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.