CM : आदिवासी छात्र संगठन ने मांगा सीएम से मिलने का समय

 

भैंसदही शासकीय महाविद्यालय में स्थाई प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर आदिवासी छात्र संगठन में सीएम से मुलाकात के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भैंसदेही कार्यालय को आवेदन देकर समय मांगा।
छात्र संगठन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से मिलकर शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही की शिक्षा व्यवस्था एवं अन्य गतिविधियों की जानकारी से अवगत करवाकर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को दूर करने की मांग रखते हुए स्थाई प्राचार्य की मांग रखी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.