Chicholi : डिस्टिक कमांडेंट होमगार्ड ने महाविद्यालय में शिविर आयोजित कर युवाओं को आपदा प्रबंधन का दिया प्रशिक्षण

 

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

*डिस्टिक कमांडेंट होमगार्ड बैतूल की प्लाटून कमांडर श्रीमती सुनीता पंद्रे के दिशा निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आपदा मोचन बल की टीमों ने युवाओं को किसी भी प्रकार की आपदा से बचाव के उपायों की जानकारी दी . युवाओं को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया. प्राकृतिक आपदा या संकट की स्थिति में लोगों की मदद व बचाव कैसे किया जा सकता है इसका प्रशिक्षण दिया गया. आपदा प्रबंधन की टीम ने किसी भी प्रकार की आपदा से बचाव की जानकारी डेमो के माध्यम से देकर प्रायोगिक तौर पर भी युवाओं को प्रशिक्षित किया. इस दौरान बाढ़ ,

आगजनी से बचाव , घायलों का प्राथमिक उपचार करना , घायल व्यक्ति की ब्लीडिंग को रोकना और पीड़ित की जान बचाने हेतु पीसीआर देने आदि के बारे में डेमो देकर बताया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र निगम ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लोगों की आपदा के समय मदद कर के उनकी जान बचाने के तरीके सीखना था. प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीईआरएफ के श्री अल्केश जी , श्रीराकेश नर्रे अन्य सहयोगी जवानों की भूमिका महत्वपूर्ण रही. इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक प्रोफेसर सतीष घोड़की, संजय जौंजारे ,मुकेश नागवंशी , अरुण बारस्कर एवं छात्र छात्राओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ.*

Cricket : ड्रीम 11 सारणी वर्सेस पुलिस 11 सारणी के बीच दोस्ताना मैच के साथ हुआ

Leave A Reply

Your email address will not be published.