कांग्रेस सेवादल ने मनाई महात्मा गांधी जी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती

 

*दोनों महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प*

भैंसदेही। आज 2 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सेवादल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम के उपस्थिति में कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम बराहपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर गांधी व शास्त्री जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
एवं उनके बताए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम ने कहा कि आज देश की दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अहिंसक आंदोलन किया। उन्होंने अंहिसा के सिद्धान्त पर जनता को नागरिक अधिकारों एवं स्वतंत्रता के प्रति आंदोलन के लिए प्रेरित किया।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया और भारतीय सेना और किसानों की मजबूती के लिए कार्य किया। देश के स्वतंत्रता संग्राम और नवभारत के निर्माण में शास्त्री जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं।
सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर ने सभी लोगों को गांधी जी एवं शास्त्री जी के पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलवाई।
कटारे सर,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल छत्रपाल,विधानसभा अध्यक्ष (पार्षद) महेश थोटेकर,कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कार्य.ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश महाले ने गांधी जी व शास्त्री जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रीति टेकाम,सोनू सोनारे,डॉ बाबुराव सरोडे, नामदेव सोनारे,संजय कावड़कर,महेंद्र सिंह चौहान, कांग्रेस मीडिया प्रभारी गजानन अस्वार,आदित्य लिखितकर, सूरज गांवडे, कुशल अनेराव,वासुदेव सोनारे,इंद्रदेव मस्की, राहुल सोनारे,बंटी घाणेकर, शुभम घाणेकर, पिंटू वरठी,मुनु सोनारे, मुन्ना गांवडे, मधुकर मालवी,दिलीप वरठी,धनराज महाले,गब्बर सोनारे,कालू सोनारे,अनिल महाले,श्रीराम चढ़ोकार,शुशील मर्सकोले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.