सुनीता देशमुख जिला प्रभारी एवं माधुरी सावले आदर्श नगर मंडल प्रभारी मनोनीत

*75 अमृत महोत्सव में महिला मोर्चा आंगनवाड़ी केंद्रों को गोद लेगी*आगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर महिला सशक्तिकरण मजबूत बनाने का कार्य करेंगे  माधुरी सावले*भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ,पार्टी जिला आदित्य बबला शुक्ला एवं बेतूल जिले में मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता मालवीयके नेतृत्व में महिला मोर्चा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की जन्नत ऐसी योजनाओं के साथ जन सेवा भाव का कार्य करते हुए कार्य करेंगे l इसी के तहत बैतूल जिला प्रभारी के रूप में जिला महामंत्री श्रीमती सुनीता देशमुख एवं मोर्चा की जिला मंत्री कुमारी माधुरी सावले को आदर्श आंगनवाड़ी मुलताई नगर मंडल का प्रभारी मनोनीत किया हैl

भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री एवं नव मनोनीत आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र मुलताई नगर मंडल प्रभारी कुमारी माधुरी सावले ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आजादी के 75way अमृत महोत्सव तक चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनेकों कार्यक्रमों को जमीनी रूप प्रदान करेंगे ताकि ताकि आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार पर चलने वाले कार्यक्रमों के तहत केंद्र और राज्य सरकार की महिला विकास जन कल्याण योजनाओं को उन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे प्रत्येक केंद्र पर कुपोषित की रोकथाम के लिए भी मुलताई नगर मंडल में महिलाओं को जागृत किया जाएगा साथ ही केंद्र पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाएगा l

मुलताई नगर मंडल प्रभारी कुमारी माधुरी सावले ने कहा कि अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए मंडल के आंगनबाड़ी नगर केंद्रों पर शीघ्र ही तैयारी के लिए महिलाओं के बीच बैठक आयोजित की जाएगी और सेमिनार स्वास्थ्य शिविर जैसे अनेक कार्यक्रमों की कार्य योजना तैयार करते हुए उन्हें शासन की योजना का लाभ दिलाया जाएगा इसके लिए शीघ्र ही में मंडल में पहुंचकर महिलाओं के बीच योजनाओं को बनाऊंगी l

Leave A Reply

Your email address will not be published.