सेवादल ने शिक्षक दिवस पर किया गुरुजनों का सम्मान

 

भैंसदेही। आज डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती शिक्षक दिवस के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में गुरुजनों का सम्मान किया गया।
जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने नगर के नवीन सी एम राइज़ स्कूल पहुँचकर समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का गुलदस्ता देकर एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।
कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हमें हमेशा अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि शिक्षक हमें आने वाले भविष्य का आईना दिखाते हैं और हमारा सही मार्गदर्शन करते हैं।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व जनपद सदस्य बाबुराव धोटे,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल छत्रपाल,विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर, उपाध्यक्ष रवि वासनकर,NSUI विधानसभा उपाध्यक्ष निखिल सोनी,नगर अध्यक्ष सूरज गावंडे,सेवादल ब्लॉक महासचिव श्रीराम कासदेकर,कुशल अनेराव,बिट्टू पठान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता एवं छात्र- छात्राएं मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.