कांग्रेस सेवादल ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती

भैंसदेही। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भैंसदेही में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम के उपस्थिति में कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में सद्भावना दिवस पर अम्बेडकर ग्राउंड में पू‌र्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की जयंती मनाई।
इस दौरान उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई।
एवं सभी कार्यकर्ताओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचकर मरीजों को फल वितरीत किए।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम ने कहा कि स्व.राजीव गांधी जी ने 40 वर्ष की उम्र में देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी,उन्हें देश के युवा प्रधानमंत्री के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश में कंप्यूटर लाकर संचार क्रांति की शुरुआत की।
उन्होंने देश में 18 साल की उम्र वाले युवाओं को मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार दिया।
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री सुखदेव घाणेकर ने कहा कि स्व.राजीव गांधी जी की जयंती 20 अगस्त को ‘सद्भावना दिवस’ दिवस के रूप में मनाई जाती है।
सद्भावना दिवस सभी भारतीयों के बीच शांति, राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
सद्भावना दिवस राजीव गांधी के एक विकसित राष्ट्र के दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है।
युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल छत्रपाल ने कहा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ उन्होंने शिक्षा और आई टी के क्षेत्र को आगे बढ़ाने में अपना विशेष योगदान दिया।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पार्षद महेश थोटेकर ने कहा कि साल 1986 में राजीव जी ने भारत में उच्च शिक्षा के आधुनिकीकरण और विस्तार के लिए शिक्षा पर एक राष्ट्रीय नीति की घोषणा की थी।
कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी को संचार क्रांति के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेन्द्र महाले,पूर्व पार्षद अलकेश चौहान,वरिष्ठ नेता वामन महाले,सतीश आर्य,महेंद्र सिंह चौहान,दिनेश महाले,जनपद सदस्य प्रशांत वागद्रे,युवा कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रवि वासनकर,एन एस यू आई विधानसभा उपाध्यक्ष निखिल सोनी,नामदेव सोनारे,तुलाराम उइके,अष्पाक काबरा,शोहेब पठान,संजय कावड़कर,यशवंत सोनारे,बंटी घाणेकर,श्रीराम चड़ोकार,आदित्य लिखितकर,सौरभ धाड़से,मयूर बारस्कर,सूरज गांवडे,कुशल अनेराव,बबला मेमन,बिट्टू झरबड़े, कपिल राज,बबलू बारस्कर,किशोर कासदेकर,सागर पांसे,अभिषेक बारस्कर, अभिषेक अखंडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.