कलेक्टर ने किचन शेड में स्वच्छता बनाए रखने एवं गुणवत्ता युक्त भोजन पकाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमला का किया निरीक्षण
————————————————–
सीएम राइज स्कूल निर्माण की रूपरेखा तैयार की
———————————–
ग्राम लादी में ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, किचन शेड का किया निरीक्षण
——————————————-
कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने शुक्रवार को जिले के आमला विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति कक्ष, जनरल वार्ड, ओपीडी कक्ष, एनसीडी कक्ष, एएनसी क्लीनिक एवं पीएनसी वार्ड की व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही जन्म-मृत्यु पंजीयन व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र वितरित नहीं होना पाए जाने पर तत्काल वितरण करवाने के निर्देश दिए।

यहां सीएम राइज स्कूल के लिए भवन निर्माण हेतु आर्किटेक्टसे चर्चा कर भवन निर्माण की रूप रेखा तैयार की। उन्होंने नए भवन में खेल मैदान, सभाकक्ष, कक्षाएं, प्रयोगशाला इत्यादि के निर्माण पर चर्चा की। स्कूल के प्रवेश द्वार की सडक़ के चौड़ीकरण के लिए सीमांकन करवाने के निर्देश दिए। वहीं निकास के लिए मार्ग बनाने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को रेल्वे के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्राम लादी में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही आंगनबाड़ी में मध्यान्ह भोजन निर्माण के लिए निर्मित किचन शेड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किचन शेड में स्वच्छता बनाए रखने एवं गुणवत्ता युक्त भोजन पकाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्राम लादी में निर्मित अमृत सरोवर का भी अवलोकन किया एवं उसके निर्माण की गुणवत्ता देखी। सीईओ जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्रा भी कलेक्टर के भ्रमण में साथ थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.