*अग्रसेन भवन में सुबह से प्रतिदिन 6 से 7:15 तक निशुल्क योग, ध्यान प्राणायाम*

Ghodadongri

घोड़ा डोंगरी नगर के दुर्गा चौक के अग्रसेन भवन में सुबह से प्रतिदिन 6 से 7:15 तक निशुल्क योग, ध्यान प्राणायाम किया जा रहा है 16 जून से प्रारंभ योग साधना में विकासखंड योग शिक्षिका श्रीमती सीमा अश्वारे,एवं योग प्रशिक्षक डॉ मनोज पाटणकर जी द्वारा नगर के महिला पुरुषों को योग सिखाया जा रहा है जिसमें बहुत संख्या में लोग आकर

इसका लाभ उठा रहे हैं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता घोड़ा डोंगरी के लोगों में देखते ही बनती है इसमें सभी उम्र के बड़े बुजुर्ग बच्चों आकर अपनी उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ला रहे हैं । अनुराग अग्रवाल द्वारा बताया गया कि कुछ महिलाओं का वजन कम हुआ है कुछ के पैरों की सूजन कम हुई एवं अन्य लाभ हो रहे हैं योग में संख्या बढ़ती जा रही है एवं सभी इससे लाभ ले रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.