सांसे हो रही कम,आओ पेड़ लगाएहम” सांदीपनि विद्यालय प्राचार्य की अनूठी पहल-

 

छात्र/छात्राएं और शिक्षक अपने जन्मदिन पर शाला परिसर एवं आसपास में एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल का लेंगे संकल्प ।

 

घोड़ाडोंगरी ।सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में छात्र /छात्राओं के जन्मदिन पर प्रार्थना सभा में अभी तक उन्हें ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर शुभकामनाएं संदेश चॉकलेट वितरित किए जाते थे लेकिन शनिवार हुई बालसभा में अब सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य, छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकों की अनूठी पहल से छात्रों एवं शिक्षकों के जन्मदिन अवसर पर एक पेड़ लगाकर उसकी देखभाल करने से पर्यावरण एवं स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा । एक पेड़ लगाए और अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा बनाने को लेकर अभिभावकों एवं आम जनमानस से अपील कि परिवार के सदस्यों के जन्मदिन अवसर पर एक पेड़ जरूर लगाए एवं प्रकृति को हराभरा बनाये।

सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी ने कहा कि पर्यावरण के अभाव में जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती आइए हम सब मिलकर पर्यावरण की रक्षा करे,प्रकृति के साथ प्रेम और संतुलन बनाए ।सांदीपनि विद्यालय की छात्रा कीर्ति भुजवरे , जाह्नवी चौरे ने कहा कि पर्यावरण को हराभरा बनाने हम सभी छात्र अपने जन्मदिन पर शाला परिसर में एक

पौधारोपण कर उसकी देखभाल की समुचित व्यवस्था भी करेंगे साथ ही शिक्षक भी जन्मदिन पर पौधारोपण कर धरती को हराभरा बनाएंगे ।गौरतलब हो कि सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी के पर्यावरण को लेकर अनूठी पहल से शाला परिसर ही नहीं आसपास का वातावरण भी हराभरा होगा ।क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों सहित अभिभावको ने अनूठी पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं सहयोग का आश्वासन भी दिया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.