*आज महिलाएं पहुंची सेवा मित्र बनकर*

🌹घोड़ाडोंगरी स्टेशन पर दिख रही मानवता की मिसाल🌹

 

भूखे को रोटी, प्यासे को पानी, यह स्थिति घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रही है जैसे ही ट्रेन आती है वैसे ही हजारों यात्री अपनी-अपनी पानी की बोतल खिड़कियों में से बाहर निकाल देते हैं और वहां सेवा मित्र पानी की बोतलों को शीतल आरो के जल से भरते हैं आज गायत्री परिवार के स्वर्गीय श्री मगनलाल शर्मा जी की दसवीं पुण्यतिथि पर जिनके द्वारा गायत्री को स्थापित किया गया। घोड़ाडोंगरी में गायत्री परिवार बनाया। उनकी स्मृति में उनके परिवार द्वारा आज जल सेवा प्रदान की गई। जिसमें पुरुषों के साथ-साथ गायत्री परिवार की मातृशक्ति बहनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्यासे यात्रियों को पानी पिलाकर उन्हें तृप्त कर दिया। आरो का शीतल जल पिछले 22 दिनों से यह क्रम लगातार घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर चल रहा है गायत्री परिवार के वरिष्ठ तहसील समन्वयक डॉक्टर मनोज पाटनकर महादेव पांसे ,दशरथ गीद, अनुराग अग्रवाल, खेमराज पवार, अनिल शर्मा, संतोष सोनी मुन्ना अमरवंशी, के द्वारा निरंतर सेवाएं प्रदान की जा रही है।

मातृ शक्तियों में आज पूनम अग्रवाल, पायल अग्रवाल स्वाति अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, भारती शर्मा, खेमिया पवार, प्रतिभा पाटनकर संगीता साहू, पूजा अग्रवाल, चंपा पवार, कमला डोंगरे, सैकड़ो मातृशक्ति बहनों ने आज जल पिलाने में अपना सहयोग प्रदान किया सभी बहनों के चेहरे पर सुकून उत्साह और उमंग नजर आ रहा था। उन्होंने कहा है हम आगे भी यह सेवा जारी रखेंगे।🙏💐🙏

Leave A Reply

Your email address will not be published.