विधायक गंगा उइके एवं मंगल सिंह धुर्वे पहुंचे आगजनी से प्रभावित लोगों के बीच

शाहपुर मंडल के ग्राम भयावाड़ी में कल हुई आगजनी की दुःखद घटना में किसान श्री रमेश जी पिता श्री तुलसी झल्लारे के खेत में रखी मक्के की फसल, सिंचाई के पाइप एवं जलाऊ लकड़ी जलकर खाक हो गई। इसके अतिरिक्त ग्राम के अन्य किसानों की खेत में रखी फसल एवं कृषि सामग्री का भी भारी नुकसान हुआ है।

विधायक गंगा  उइके अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य एवं पूर्व विधायक श्री मंगल सिंह धुर्वे जी ने प्रभावित किसानों के खेत पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया एवं किसान परिवारों से भेंट कर ढांढस बंधाया।

 

मौके पर ही एसडीएम एवं तहसीलदार को तत्काल प्रकरण बनाकर किसान श्री रमेश जी सहित सभी प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए गए।विधायक ने कहा  शासन-प्रशासन हर कदम पर किसान भाइयों के साथ खड़ा है।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीतू गुप्ता जी, अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारीगण एवं राजस्व विभाग का अमला मौके पर मौजूद रहे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.