*विकासखंड स्तरीय पुस्तक मेले का समापन*

घोड़ाडोंगरी : अनुविभाग अधिकारी राजस्व शाहपुर के मार्गदर्शन में दिनांक 16.4.2026 से 18.4.2026 तक तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय पुस्तक मेला सतपुड़ा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी के शाला परिसर में संपन्न हुआ।बी आर सी श्री पी सी बोस ने बताया कि पुस्तक मेला में 04 दुकानदारों के द्वारा दुकान लगाई गई थी। जिसमें सभी प्रकार के पाठ्य-पुस्तक स्टेशनरी सामग्री जूते यूनिफॉर्म आदि 5% से 20% डिस्काउंट पर उपलब्ध कराये गये। यदि कुछ और दुकानदारो के द्वारा स्टाल/दुकान लगाये जाते तो संभवत अधिक प्रतियोगिता देखी जा सकती थी। कमोबेश मेले का आयोजन सफल रहा तथा अच्छी संख्या में पालक व बच्चे भ्रमण कर पाठ्य सामग्री इत्यादि खरीदते हुए देखे गए।

श्री बोस ने सभी दुकानदारों, पालको, समन्वयक विभाग एवं सहयोगी कर्मचारियों के अलावा इस कार्यक्रम के प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वालो को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस बार की कमियों से सीख लेते हुए भविष्य में बेहतर आयोजन वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन मे किये जाने का भरोसा दिलाया!

Leave A Reply

Your email address will not be published.