देखे वीडियो : मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत सीसी रोड के जीर्णोद्धार में घटिया निर्माण कार्य का आरोप
(घोड़ाडोंगरी) नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के वार्ड क्रमांक 08 में सीसी रोड के रिनिवल कोट कार्य में भारी धांधली का आरोप वार्ड पार्षद सविता पथारिया द्वारा लगाया गया है जिस पर उन्होंने नगर परिषद के सीएमओ को पत्र लिखकर त्वरित कार्यवाही कर निर्माण कार्य बंद किए जाने की मांग की
साथ ही निर्माण कार्य की जांच की मांग की है पार्षद ने कहा कि निर्माण कार्य में स्वीकृत मापदंड के अनुरूप कार्य नहीं करके ठेकेदार द्वारा घटिया कार्य किया जा रहा है
और ये बेहडी ढाना का मुख्य मार्ग में इसी ठेकेदार ने पूर्व में वार्ड क्रमांक 07 में नाली निर्माण कार्य में धांधली कर रोड छोटा कर दिया अब उसी रोड में आगे सीसी रोड में भी घटिया कार्य कर बेहड़ी ढाना की जनता के साथ दुबारा छलावा कर जनता को बड़े आंदोलन के लिए मजबूर कर रहे है यदि जल्द ही घटिया कार्य बंद नहीं किया गया तो जनता के साथ परिषद में हल्ला बोला जाएगा


