मध्य प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के पत्रानुसार शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें भाषण प्रतियोगिता एवं व्याख्यान माला आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन अर्चन से किया
गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर साहेबराव झरबडे ने कहा कि विद्वता की बात करें तो बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का कोई शानी नहीं,उन्होंने अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में आगे रहने की सीख दी उन्होंने कहा कि शिक्षा उस शेरनी का दूध है जिसको जो जितना पिएगा उतना दहाड़ेगा महाविद्यालय के मीडिया सेल के प्रभारी प्रो हेमंत कुमार निरापुरे ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए आज के युवा पीढ़ी से आवाह्न किया कि बाबा साहब
के आदर्श और विचारों को सामने लाएं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ अजाब खातरकर ने कहा कि जयंती मना लेना ही काफी नहीं है हमें उनके त्याग एवं उनके आदर्शों पर चलना होगा कार्यक्रम को प्रो ओमप्रकाश बोरकर प्रो सुरभि उईके ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में छात्र रश्मि मकोड़े ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब को आदर्श एवं
प्रेरणादायक बताया कार्यक्रम को छात्र पियूष तायवाड़े छात्रा तनीषा उईके आकांक्षा तुमडाम ने भी संबोधित किया कार्यक्रम संचालन डॉ अजय कुमार चौबे ने किया एवं प्रो सुरभि उईके द्वारा आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में प्रो राकेश सिसोदिया डॉ यासमीन जिया डॉ देवकृष्ण मगरदे डॉ भूपेंद्र पाटनकर डॉ राजेश आर्य श्री प्रकाश झरबड़े श्रीमती भूमिका भोपते शोभा मगरदे श्री राम भगत यादव सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहे
