सातनेर आंगनवाड़ी में पोषण पखवाड़ा का आयोजन

सातनेर आंगनवाड़ी में पोषण पखवाड़ा का आयोजन
डॉ. सुशील सोनी, सेक्टर पर्यवेक्षक प्रेमवती मसकोले ने दी पोषण, स्वच्छता व गर्भसंस्कार की जानकारी

ग्राम सातनेर के आयुर्वैदिक हॉस्पिटल सातनेर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला सावरकर शांता चिठोरे संगीता पोहनकर ममता सावरकर द्वारा संतुलित आहार, स्वच्छता एवं बच्चों के सही विकास के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित पर्यवेक्षक प्रेमवती मसकोले द्वारा महिलाओं को पौष्टिक आहार में हरी सब्जियां, दालें, दूध एवं फल शामिल करने की सलाह दी गई।

तथा कुपोषण से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में ग्राम की महिला की भी सहभागिता रही।
अंत में सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं कुपोषण मुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.