*नारी शक्ति बंदन पखवाड़े में व्याख्यान माला का आयोजन*

घोड़ा डोंगरी

न पखवाड़े में व्याख्यान माला का आयोजन*
कार्यालय आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश शासन के पत्रानुसार शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में “नारी शक्ति वंदन” पखवाड़ा अंतर्गत प्रथम चरण के आयोजन में दिनांक 13/04/2026 को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर साहेबराव झरबडे के निर्देशन एवं कार्यक्रम प्रभारी प्रो. सुरभि उइके एवं श्रीमती शोभा मगरदे के सहयोग से किया गया कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रो ओम प्रकाश बोरकर ने महिला सशक्तिकरण एवं आज के आधुनिक युग में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता के

विषय में चर्चा की महाविद्यालय के बी,ए अंतिम वर्ष की छात्रा कु. अनुराधा नर्रे एवम बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा निशा उइके ने भी अपने विचार व्यक्त किया| अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉक्टर साहेबराव झरबडे ने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की चर्चा की तथा बताया कि आज के वर्तमान परिदृश्य में महिला सशक्तिकरण के संबंध में काफी जागरूकता आई है और हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता

प्रेरणादायक है कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय कुमार चौबे द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन छात्र भविष्य खंडेलवाल द्वारा व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में प्रो राकेश सिसौदिया, डॉ नंदकिशोर पवार ,डॉ देवकृष्ण मगरदे, डॉ राजेश आर्य, डॉ भूपेंद्र पाटनकर श्रीमती भूमिका भोपते श्री आशीष काजोड़े श्री प्रकाश झरबड़े श्री आकाश प्रजापति सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.