,*विकास खण्ड स्तरीय पुस्तक मेला* 16/04/2026 से

,*विकास खण्ड स्तरीय पुस्तक मेला*
घोड़ाडोंगरी : विकास खण्ड अन्तर्गत संचालित समस्त अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की सुविधा हेतु विकासखंड स्तरीय पुस्तक मेले का आयोजन सतपुड़ा उ मा वि घोड़ाडोंगरी के शाला परिसर में दिनांक 16/04/2026 से 18/04/2026 प्रातः 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जा

रहा है| विकास खंड स्तोत्र समन्वय श्री पी सी बोस ने बताया की पुस्तक मेला अनुविभागीय अधिकारी शाहपुर के मार्गदर्शन में एवं स्थानीय पुस्तक विक्रेताओं के सहयोग से आयोजित होगा जिसमें पालकों एवं विद्यार्थियों को सस्ते दरमें सभी अशासकीय शालाओं में प्रचलित पाठ्यपुस्तक , गणवेश, जुते , मोजे, टाई आदि के साथ अन्य सहायक सामग्री खुले बाजार से कम दाम में उपलब्ध होगी…!

मेले में विद्यार्थियों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक पाठयसामग्री उपलब्ध होगी|
सभी अशासकीय शाला के प्राचार्य से अपेक्षा हैं की वे सभी विद्यार्थियों को मेले की सूचना दे तथा विद्यार्थियों/ पालकों को मेले में उपस्थित कराए..!!
जनपद शिक्षा केंद्र घोड़ाडोंगरी ..समस्त पालकों एवं विद्यार्थियों को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुस्तक मेले का लाभ लेने की अपील करती है..!

Leave A Reply

Your email address will not be published.