उत्कृष्ट का उत्कृष्ट रहा परीक्षा परिणाम (हाईस्कूल का 85 प्रतिशत तो हायर सेकेंडरी का 91 प्रतिशत रहा रिजल्ट)
प्राचार्य एम आर निरापुरे ने समस्त स्टाफ एवं विषय शिक्षकों के अथक परिश्रम की सराहना की तथा सभी विद्यार्थियों को अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाइयां प्रेषित की
घोड़ाडोंगरी ।माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी का परीक्षा परिणाम इस वर्ष उत्तम रहा है। कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 85 प्रतिशत रहा है। दसवीं में विद्यालय में प्रथम स्थान नैतिक धुर्वे पिताश्री श्याम जी धुर्वे ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।हायर सेकेंडरी का 91 प्रतिशत रहा जिसमें
कक्षा 12वीं में विद्यालय में प्रथम स्थान कला संकाय से राज धुर्वे पिता श्री राम धुर्वे ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। कला संकाय से ही अंजना नागवंशी पिता श्री जिलु ने 82.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय में 18 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय प्राचार्य एम आर निरापुरे ने समस्त स्टाफ एवं विषय शिक्षकों के अथक परिश्रम की सराहना की तथा सभी विद्यार्थियों को अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए बधाइयां प्रेषित की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं प्रेषित की।

