*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के समन्वय एवं प्रयासों से सड़क निर्माण में तकनीकी अड़चनें हुई दूर*

Pramod Suryavanshi

*आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के प्रयासों से लादी से भाडावाड़ी मार्ग निर्माण में तकनीकी बाधा हुई दूर*

*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के समन्वय एवं प्रयासों से सड़क निर्माण में तकनीकी अड़चनें हुई दूर*

आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के समन्वय एवं प्रयासों से विधानसभा के अंतर्गत जन जातीय बाहुल्य लादी एवं भाडावाड़ी के वासियों के लिए सुरिक्षत सम्पर्क करने के उद्देश्य से निर्मित होने वाले लादी से भाडावाड़ी सड़क निर्माण में तकनीकी अड़चनें दूर हो गई है । जल्द ही 439 लाख रुपए वाली स्वीकृत सड़क का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।
गौरतलब है कि वन क्षेत्र से जाने वाली प्रस्तावित सड़क के निर्माण में विभिन्न तकनीकी अड़चनो के कारण निर्माण कार्य रुका हुआ था विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से उक्त सड़क निर्माण में सभी बाधाएं दूर हो चुकी है।

विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के प्रयासों से स्वीकृत लादी भाडावाड़ी सड़क आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जन जातीय बाहुल्य ग्रामों में निवासरत ग्रामीणों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में देखी जा रही है गौरतलब है कि लगभग एक पखवाड़ा पहले क्षेत्रीय विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने दूरस्थ वन ग्राम लादी प्रवास के दौरान ग्रामीणों को उक्त सड़क

निर्माण के लिए सभी विभागीय रुकावटों को दूर कर सड़क निर्माण के लिए आश्वस्त किया था । उसी तारतम्य में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के द्वारा विभागीय समन्वय एवं प्रयासों से तकनीकी अड़चनो के दूर होने के साथ उक्त सड़क निर्माण जल्द प्रारंभ होगा। भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे का आभार व्यक्त किया

Leave A Reply

Your email address will not be published.