घोड़ाडोंगरी नगर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर आज शाम 7:30 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया । कालीमाई सारणी निवासी युवक अंकित वानखेडे 26 वर्ष पिता गोपाल वानखेडे घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर एक ट्रेन के सामने कूद गया।
इस घटना में युवक के दोनों पैर घुटनों के ऊपर से कट गए। घायल अवस्था में युवक को यश साहू मयूर साहू सागर साहू प्रिंस साहू निवासी घोड़ाडोंगरी द्वारा आरपीएफ पुलिस के सिपाही के साथ घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया। इन युवकों ने बताया कि एंबुलेंस फोन करने के बाद भी नहीं आई तो रिककी साहू की प्राइवेट एंबुलेंस से घायल युवक को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे।
जहां घायल युवक अंकित का उपचार चल रहा है ।घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। यहां युवक की जेब से एक सुसाइड लेटर मिलना बताया गया जिसमें युवक का अपने ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद का उल्लेख किया गया है।

