27 अप्रैल को गौ सम्मान में देंगे ज्ञापन

27 अप्रैल को गौ सम्मान में देंगे ज्ञापन
गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत घोड़ाडोंगरी में 27 अप्रैल को घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महोदय को गौ सेवक ने राज्य व केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन देंगे गौ सम्मान अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को घोड़ाडोंगरी समस्त गौ सेवकों द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया जाएगा जिसमें गौ माता के संबंध में

संपूर्ण जानकारी व गोवंश की रक्षा के लिए सरकार को अवगत कराया जाएगा, गौ सम्मान आह्वान अभियान मैं हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है, हस्ताक्षर पत्रक के साथ ज्ञापन दिया जाएगा
ज्ञापन में मुख्य बिंदु के आधार गौ माता राष्ट्र माता और राष्ट्र धरोहर के रूप में सरकार सम्मानित करें ,
गौ सेवा हेतु केंद्रीय कानून बने भारतवर्ष में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध हो जैसे प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला जाएगा इस ज्ञापन की पूर्व सूचना आज घोड़ाडोंगरी के गौ सेवक ने 27 अप्रैल की पूर्व सूचना तहसील कार्यालय में दी ,

गौ सेवक को ने बताया कि भारत सरकार का ध्यान गौ माता के प्रति आकर्षित करने के लिए इस गौ सम्मान आवाहन अभियान को चलाया जा रहा है ,
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार और देश के सभी राज्यों की सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से प्रार्थना कर गौ माता की संरक्षण का आह्वान करना है, सभी गौ सेवकों का मुख्य उद्देश्य पूरे भारतवर्ष में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है,

गौ माता को राष्ट्र की धरोहर घोषित करने के आह्वान में सभी गौ सेवक सामूहिक भजन कीर्तन करते हुए तहसील कार्यालय में पहुंचकर शांतिपूर्वक यह ज्ञापन देंगे 27 अप्रैल के बाद समय अवधि पर सरकार इस पक्ष में विचार कर भारत में गौ माता को उचित सम्मान दे ऐसा सभी गौ सेवक सरकार से आह्वान करेंगे गैस सम्मान अभियान में अधिक से अधिक गौ सेवक और सनातनी लोगों के जोड़ने का आह्वान भी गौ सम्मान आवत समिति के द्वारा किया गया है

Leave A Reply

Your email address will not be published.