शासकीय मॉडल उच्च. माध्यमिक विद्यालय, घोड़ाडोंगरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, भोपाल के सहयोग से एक दिवसीय विज्ञान कार्यशाला एवं विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “भौगोलिक और खगोलीय विज्ञान: पृथ्वी से ब्रह्मांड तक के रहस्य” रही, जो डॉ. सी. वी. रमन को समर्पित थी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री गणेश प्रसाद डेहरिया के मार्गदर्शन में हुआ तथा समन्वयक श्री अनिल मर्सकोले रहे। विषय विशेषज्ञ श्री दीपक सोनी एवं श्री आशीष पारे ने ब्रह्मांड, सौरमंडल, ग्रहण एवं गणितीय अवधारणाओं को सरल रूप में समझाया।
विद्यार्थियों के समक्ष सूर्य-चंद्र ग्रहण, चंद्रकलाएं, पृथ्वी की गति, मौसम निर्माण एवं राशि चक्र जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए। वॉटर रॉकेट्री, सूर्य अवलोकन एवं प्रयोग मुख्य आकर्षण रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में संजना कोडोपे प्रथम रहीं, जबकि प्रश्नोत्तरी में गरिमा, गौरव, मयंक एवं गौरांगी की टीमों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और खोज की नई ऊर्जा भर दी, जिसमें पूरा विद्यालय नवाचार की चमक से जगमगा उठा।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस कार्यशाला में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Comments are closed.