बैतूल।
भारतीय जनता पार्टी के समर्पित एवं सक्रिय सोशल मीडिया कार्यकर्ता मनीष मिसर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए फेसबुक पर 99 हजार से अधिक पोस्ट करने का उल्लेखनीय रिकॉर्ड बनाया है। यह उपलब्धि न केवल उनकी निरंतर सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि संगठन के प्रति उनके अटूट समर्पण और निष्ठा का भी सशक्त प्रमाण है।
मनीष मिसर ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा, योजनाओं और राष्ट्रहित के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया है। उनके द्वारा किए गए हर पोस्ट में संगठन की मजबूती, राष्ट्र प्रथम की भावना और कार्यकर्ता धर्म का स्पष्ट प्रतिबिंब देखने को मिलता है।
इस अवसर पर मनीष मिसर ने कहा कि “मेरे लिए सोशल मीडिया केवल एक प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि संगठन की सेवा का सशक्त माध्यम है। मेरा उद्देश्य सदैव पार्टी के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।”
उनकी इस उपलब्धि पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और इसे अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया है।
आज के डिजिटल युग में जहां सोशल मीडिया का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, वहीं मनीष मिसर जैसे कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनका यह समर्पण और निरंतर प्रयास निश्चित ही आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को छूने का मार्ग प्रशस्त करेगा।







