आमला= प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा की अनुशंसा पर जिले में 7 नए नगर अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है। जिसमे आमला नगर अध्यक्ष के रूप में अजय सोलंकी को मनोनित किया हे जिनका राजनीतिक सफर कुछ इस तरह रहा है वे युवा कांग्रेस विधानसभा के दो बार निर्वाचित अध्यक्ष और एनएसयूआई के निर्वाचित ब्लाक अध्यक्ष एवं बरकतुल्ला विश्वविद्यालय प्रभारी रह चुके हैं। सोलंकी के पिता तोरसिंह सोलंकी भी कांग्रेस के स्वक्ष छबि वाले कद्दावर नेता हैं।
सोलंकी के नगर अध्यक्ष बनते ही बिखरे हुए कांग्रेसियों की उम्मीद जगी एवं कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवाओ सहित समाजसेवको ने सोलंकी को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
कांग्रेस संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को सक्रिय करना और आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी की पकड़ मजबूत करना है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सभी नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने में उनकी भूमिका अहम होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे और आम जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे।







