आदिरंग महोत्सव मैं दुसरे दिन भी नहीं लगी प्रदर्शनी
घोड़ाडोंगरी नगर के सतपुडा मैदान पर 4 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आदिरंग महोत्सव का आयोजन किया गया है 4 अप्रैल को हुई 10 मिनट की बारिश से सारी व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त हो गई 4 अप्रैल को शाम 6:00 बजे प्रारंभ होने वाला महोत्सव रात 7:30 बजे प्रारंभ हुआ जिसमें रात 10:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति मंच से दी गई । 5 अप्रैल रविवार को शाम 6:00 बजे तक कर्मचारी टेंट लगाते नजर आए जननायक जन योद्धाओं को लेकर जो प्रदर्शनी आयोजन स्थल पर लगाई जानी थी रविवार शाम 6:00 बजे तक टेंट ही खड़ा हो रहा था।
देखे वीडियो
स्थितियों को देखकर लोग कह रहे है की लाखों रुपए खर्च कर आदिरंग महोत्सव के नाम पर खाना पूर्ति की जा रही है ।इस संबंध में पूछने पर सहायक आयुक्त विवेक पांडे का कहना है कि कमियां निकालना चाहे तो बहुत सी कमी निकाल सकते हैं।











