विशाल बत्रा को प्रदेश स्तर पर मिले दायित्व से क्षेत्र में हर्ष

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी की सहमति से बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी नगर के विशाल बत्रा को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी (भाजपा मध्यप्रदेश) के पद पर नियुक्त किया गया है श्री विशाल बत्रा को प्रदेश स्तर पर मिले इस दायित्व से घोड़ाडोंगरी क्षेत्र एवं बैतूल जिले में खुशी की लहर है

लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में और पत्रकार साथियों में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले विशाल बत्रा राजनीतिक रूप से भी भाजपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सहित अनेक पदों पर अभी तक मिली जिम्मेदारियां को उन्होंने बड़ी ही सरलता और सहजता के साथ निर्वाह किया है राजनीतिक एवं व्यक्तिगत जीवन में उनके प्रशंसकों की कमी नही है। चुनाव के दौरान भी उनकी भूमिका देखते ही बनती है अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जी जान के साथ काम कर विजय दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

ऐसे समय में जब देश माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के साथ निर्णायक गति से आगे बढ़ रहा है और हमारा मध्य प्रदेश माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकास की नई ऊँचाइयों को स्थापित कर रहा है,ऐसे समय मे विशाल बत्रा अपने जुझारू व्यक्तित्व से न केवल सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाएंगे, बल्कि विपक्ष के भ्रम को भी प्रभावी ढंग से परास्त करेंगे। शुभचिंतकों ने विशाल बत्रा को शुभकामनाएं दी है।