*वास्तु दोष का सरल उपाय स्वस्तिक* पंडित कृष्ण कुमार चौबे

 

घोड़ा डोंगरी नगर के मुख्य बस स्टैंड पर पटेल कॉलोनी बजरंग मंदिर में आयोजित श्री शिव महापुराण के छठवें दिवस पर आदरणीय गुरुदेव ने घर-घर मे है बताया वास्तु दोष का मुख्य उपाय आमी सिंदूर से स्वास्तिक बनाओ घी में मिलकर बनाने से वास्तु दोष कट जाएगा

घर के मुख्य दरवाजे पर गणेश जी का चित्र लगाने से वास्तु दोष नष्ट होता है बाबा गणेश की कृपा बनी रहती है प्रत्येक घर में घर के मुख्य द्वार पर गणेश को स्थापित करें जिससे आप बाहर जाएं तो आपके सर पर प्रभु गणेश के चरण और घर आए तो प्रभु गणेश के चरण आपके माथे पर होंगे आपका मंगल ही मंगल होगा सुख समृद्धि और स्वास्थ्य के दाता है गजानन

रामचरितमानस का एक एक अक्षर मंत्र है
रामचरितमानस में हर एक अक्षर की तुलना तुलसीदास जी ने एक मंत्र से की है जो राम नाम सत्य बोलने से
मृत आत्मा कई पाप करने के बाद भी स्वर्ग में चली जाती है यमदूत राम भक्तों से दूर रहते है

 

तुलसी माता भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। धर्मवद की पुत्री है माताजी माधवी की पुत्री है भगवान के भोग से लेकर बीमारी में औषधि है मनुष्य के मरने पर मोक्ष प्रदान करती है यमराज के दूत भी प्राण को नहीं ले जा सकते भगवान अपने विमान में बिठाकर बैकुंठ ले जाते हैं मृत शरीर पर तुलसी तुलसी की लकड़ी, तुलसी की माला या मुख में तुलसी की पट्टी हो तो का इतना महत्व बताया है हर घर में एक तुलसी का पौधा जरूर होना चाहिए घर के आंगन में लगाना चाहिए आज लोग घर के पिछवाड़े में तुलसी लग रहे हैं

अपने मुखारविंद से गुरुदेव ने सभी अपने भगवान के भक्तों को एक ही दीक्षा दी सभी भगवान से जुड़े भगवान से प्रेम करें भगवान का कीर्तन पूजा पाठ करें मन को शांति मिलेगी आप भगवान के हो जाएंगे और भगवान आपके आपकी और आपकी आने वाली पीढीयो को कभी धन्य धान्य प्रभु भक्ति उत्तम स्वास्थ्य की प्रभु कृपा करेंगे कथा के अंतिम क्षण में इंद्रदेव प्रसन्न हुए अच्छी बूंदाबांदी से कथा स्थल अमृत मय हो गया।

गुरु ने मधुर भजन “जगन्नाथ जगन्नाथ चका नैन चका नैन नीलांचल वाले तू ना संभले तो हमें कौन संभाले ” भजन गाकर मातृशक्ति ,धर्म प्रेमी बंधुओ को भोर विभोर कर दिया।