भगवान श्री महावीर स्वामी जी का 2625 वा जन्मकल्याणक स्थानीय जैन समाज ने बहुत श्रद्धाभक्ति एवं धूमधाम से मनाया!

घोड़ा डोंगरी

अहिंसा,सत्य और आत्मसंयम के प्रतीक जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर, वर्तमान जिन शासन नायक,1008 भगवान श्री महावीर स्वामी जी का 2625 वा जन्मकल्याणक स्थानीय जैन समाज ने बहुत श्रद्धाभक्ति एवं धूमधाम से मनाया!

प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण के पश्चात वीडियो चौक स्थित श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय जी से बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने श्री जिनवाणी जी (पालकी जी) शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करते हुए श्री चैत्यालय जी पर पहुँच कर भक्ति भाव सहित मंदिरविधि की गई तत्पश्चात आरती की गई!
भगवान महावीर स्वामी जी के जन्मोत्सव (जन्मकल्याणक) के मंगलमय सुअवसर कर पालने में उनकी दिव्य देशना (श्री जिनवाणी जी) को विराजमान कर भगवान को पालना झुलाकर जन्मकल्याणक मनाया गया!

इस कार्यक्रम में नगर के सुप्रसिद्ध शायर, कवि श्री संतोष जैन,सुनील जैन, मिथलेश जैन, कमलेश जैन, देवेंद्र जैन,दीपक जैन, एड. विवेक जैन, सिद्धार्थ जैन,कबीर जैन, रितिक जैन,चेतन जैन,अपूर्व जैन सहित बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों की सहभागिता रही!