गायत्री मंत्रों के साथ महापूर्णाहुति

आज अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के मार्गदर्शन में गायत्री चेतना केंद्र महिला मंडल घोडाडोंगरी के मार्गदर्शन में आओ गड़े संस्कारवांन पीढ़ी के तहत 13 गर्भवती बहनों का पुंसवन संस्कार किया गया। तथा उन्हें आदर्श दिनचर्या, उचित खान-पान, आचार विचार,योग एवं स्वास्थ्य, बच्चे को स्वस्थ निरोग और उज्जवल हो उसकी कामना करते हुए सभी गर्भवती महिलाओं को आशीर्वचन दिया गया। गर्भवती महिला संबंधित बहुत सी जानकारी कार्यक्रम की संचालीका श्रीमती कांति दीदी ने दी तथा जिन बहनों ने 40 दिवसीय गायत्री अनुष्ठान किया उनकी पूर्णाहुति भी आज खेड़ापति माता मंदिर घोड़ाडोंगरी में की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन गायत्री

पूजन वेद मंत्रों के साथ किया गया।सभी गर्भणी महिलाओं को पीपल, बड़, गिलोय, अमरबेल का रस सुघाया गया एवं खीर के प्रसाद से महामृत्युंजय मंत्र की आहुती छुड़वायी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील ब्लाक समन्वयक डॉक्टर मनोज पाटनकर, डॉक्टर दशरथ गीद डॉक्टर विजय यादव जी एवं सैकड़ो महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य यजमान में अनिल कुमार शर्मा एवं भारती शर्मा ने पूजन अर्चन किया, कार्यक्रम को सफल बनाने में

महेंद्रवादी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहा, श्रीमती विनीता मालवीय, गीता सोनी, संगीता साहू, पायल अग्रवाल, संतोषी उबनारे नीलिमा पाटणकर, कमला डोंगरे, सुनीता यादव, रेकचंद प्रजापति मिट्ठू पवार, खेड़ापति मंदिर के पुजारी हरिभाऊ बाबूजी का विशेष सहयोग रहा। अंत में डॉ मनोज पाटणकर ने सभी का आभार प्रदर्शन किया और सभी को धन्यवाद दिया।