*जल संरक्षण के क्षेत्र में ग्राम भारती महिला मंडल की बड़ी उपलब्धि — श्रीमती भारती अग्रवाल को “जल योद्धा सम्मान 2025” से सम्मानित*

 

28 मार्च 2026।
जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आयोजित “सत्र छठा संस्करण – जल योद्धा 2025” कार्यक्रम का भव्य आयोजन बेंगलुरु स्थित विशालाक्षी मंडप (आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर) में किया गया।

इस राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश-विदेश के जल विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं एवं नवाचारकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य गुरुजी श्री श्री रवि शंकर जी द्वारा की गई। उद्घाटन सत्र दोपहर 2:00 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें जल संकट, समाधान, नवाचार, प्रौद्योगिकी, वित्त, जल शासन-कूटनीति, वैश्विक पद्धतियाँ, जलवायु अनुकूलन एवं जल एजेंडा 2047 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अंकिता मेनन द्वारा प्रभावशाली रूप से किया गया,

जबकि उद्घाटन भाषण Sarkaritel.com के सीईओ एवं प्रधान संपादक अमैया सथाये ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर WCL के सीएमडी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण की आवश्यकता पर विशेष बल दिया तथा औद्योगिक क्षेत्रों में जल प्रबंधन की भूमिका को रेखांकित किया। इस वर्ष के आयोजन में देशभर से 35 जल योद्धाओं की सहभागिता रही, जिन्हें जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम भारती महिला मंडल की संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “जल योद्धा सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में श्रीमती भारती अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2021 से मध्यप्रदेश जल निगम मर्यादित, भोपाल एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बैतूल के सहयोग से “जल जीवन मिशन – हर घर नल, हर घर जल” अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत बैतूल, खंडवा, खरगोन, शिवपुरी एवं उज्जैन जिलों के 1314 से अधिक ग्रामों में कार्य करते हुए घर-घर तक नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सतत जल प्रबंधन को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। साथ ही अन्य ग्रामों में भी इस प्रकार के कार्यों का सफल क्रियान्वयन जारी है।

अंत में उन्होंने सभी अतिथियों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी जल संरक्षण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में अपने प्रयास निरंतर जारी रखेगी। उक्त कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें प्रमुख रूप से श्री प्रसन्ना प्रभु अध्यक्ष श्री श्री ग्रामीण विकास कार्यक्रम ट्रस्ट एवं श्री श्री कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान ट्रस्ट (मुख्य वक्ता एवं मेजबान), श्री नितिन खाडे आईएएस संयुक्त सचिव (जलसंभर प्रबंधन) भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय, डॉ. नितिन वाघमोडे आयकर आयुक्त पुणे डॉ. हेमंत शरद पांडे मानव संसाधन निदेशक एवं नामित सीएमडी श्री सचिन कुमार वैश्य आईएएस मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, श्री हिमांशु नागपाल आईएएस

नगर आयुक्त वाराणसी नगर निगम, श्री गिरिराज गोयल पूर्व निदेशक जल शक्ति मंत्रालय एवं निर्णायक मंडल सदस्य, प्रोफेसर आशीष पांडे आईआईटी रुड़की, सुजाता नरसिम्हन सीईओ व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन (भारत) सुश्री उमा शशिकुमार रीजनल हेड (साउथ) एसोचैम डॉ. ए.के. गुप्ता वरिष्ठ होम्योपैथिक सलाहकार एवं गोल्ड मेडलिस्ट उक्त कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित जल संरक्षण कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें पद्मश्री श्री उमाशंकर पांडे, श्री कंवल सिंह चौहान, श्री पोपटराव भागुजी पवार, श्री सेठ पाल सिंह, श्री भारत भूषण त्यागी एवं श्री मोहन नागर (पद्मश्री नामित) शामिल रहे।

यह सम्मान ग्राम भारती महिला मंडल के लिए गर्व का विषय है तथा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली एक महत्वपूर्ण पहचान है।