सांदीपनी स्कूल में शुरू होगी बस सुविधा, कृषि एवं वाणिज्य की कक्षाएं भी होगी प्रारंभ : विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष

 

घोड़ाडोंगरी संदीपनी स्कूल घोड़ा डोंगरी के नए भवन में प्रथम बार आयोजित प्रवेश उत्सव को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती गंगा उईके और भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की परिकल्पना सांदीपनी स्कूल को पूरे प्रदेश भर में लागू किया गया है। सांदीपनी स्कूल घोड़ाडोंगरी में शीघ्र बस सुविधा और स्कूल में कृषि और वाणिज्य संकाय की कक्षाएं भी जल्द प्रारंभ होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश और देश के विकास के लिए कृत संकल्पित है अब इस आदिवासी अंचल के बच्चे भी प्राइवेट स्कूल से बड़ी बिल्डिंग में पढ़ाई करेंगे यहां पर सर्व सुविधा एक ही कैंपस में बच्चों को मिलेगी ।

प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का प्राचार्य विवेक तिवारी ने स्वागत किया । सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण किया गया उसके उपरांत प्राचार्य श्री तिवारी ने अतिथियों को स्कूल भवन का निरीक्षण कराया और यहां पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी अतिथियों ने लैब कक्षाएं पुस्तकालय सहित अन्य सुविधाओं को देखा और तारीफ की।

विधायक श्रीमती गंगा उईके ने पूछा कि बच्चे पुस्तकालय में कब पढेंगे तो प्राचार्य ने बताया कि इसका भी एक पीरियड रहेगा । कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के उपरांत वंदे मातरम से हुआ। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता रामजीलाल उईके, विशाल बत्रा, नरेंद्र उईके दीपक उईके मारुति राव सोनारे राजेंद्र मालवीय प्रशांत गावंडे राजेश महतो सिद्धार्थ बिहार, सुनील शर्मा सोनू खनूजा भगवत तुमराम नितेश भुजवरे पंकज नागवंशी जितेंद्र मालवीय सहित अन्य मौजूद रहे।