घोड़ाडोंगरी किसानों द्वारा खरीफ फसल के लिए लिए गए लोन को आज 28 मार्च तक चुकाने पर 0% ब्याज ही लगेगा । इसके बाद 29 मार्च से इस ब्याज पर 12% ब्याज लगेगा एवं जिस दिन से लोन लिया गया है से आज तक 7% ब्याज भी लग जाएगा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक शिव शंकर पवार ने बताया कि किसानों को ऋण चुकाने में दिक्कत नहीं हो इसके लिए रामनवमी अवकाश के दिन भी कार्यालय खुल रहा और आज शनिवार भी कार्यालय खुला है किसान अपना लोन चुकाकर 0% ब्याज का लाभ उठा सकते हैं।
इसके लिए जिला सहकारी बैंक भी लोन जमा करने के लिए खुला हुआ है किसान इस अवसर का लाभ उठाएं और अपना लोन चुकाकर शासन की योजना का फायदा उठाएं
Comments are closed.