सांदीपनी विधायलय : कल नई बिल्डिंग में होगा प्रवेशोत्सव का शुभारंभ पहुंचेंगे जनप्रतिनिधि पालक और छात्र-छात्राये
सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में कल शनिवार को नए स्कूल भवन में नवीन सत्र का प्रवेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा इस आयोजन में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे
सभी छात्र – छात्राओं कक्षा 1ली से कक्षा 12वीं आपको सूचित किया जाता है कि *दिनांक 28 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे* शासन के निर्देशानुसार प्रवेशोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन *सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी* में किया जा रहा है।
समस्त विद्यार्थी के पालकों को सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी की प्रबंधन समिति की ओर से सादर आमंत्रित किया जाता है आप सभी पालकों की गरिमामयी उपस्थिति से ही कार्यक्रम अत्यंत सफल होगा।*







