नगर के एकमात्र पेट्रोल पंप पर आज गुरुवार पेट्रोल खत्म होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा तहसील मुख्यालय घोड़ाडोंगरी नगर का यह पेट्रोल पंप अपनी अवस्थाओं के कारण जाना जाता है । यहां पर कहने को दो मशीन पेट्रोल वितरण करने के लिए लगी हुई है ।
जिस पर चार कर्मचारी एक बार में ग्राहकों को पेट्रोल सप्लाई कर सकते हैं लेकिन हमेशा स्थिति यह रहती है कि इस तरीके से पेट्रोल पंप का वितरण किया जा रहा है जैसे वाहन चालकों पर एहसान कर रहे हो। केवल एक कर्मचारी ही पेट्रोल का वितरण करता है वह भी लगातार काम करने की बजाय इधर-उधर समय ज्यादा पास करता है। यहां पर वाहन चालकों के लिए किसी तरह की कोई सुविधा नहीं है। वाहनों में हवा चेक करने की कोई व्यवस्था नहीं है । ऐसी परेशानियों में जनता परेशान होकर पेट्रोल खरीदने पर मजबूर है और जिम्मेदार मौन है।
आज के समय में जो परिस्थितियों है उसमें लोगों को भड़काने के लिए पेट्रोल डीजल की किल्लत के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ईरान इजरायल युद्ध के कारण कई तरह की अफवाहें क्षेत्र में भी चल रही है और पेट्रोल पंप के संचालकों के गैर जिम्मेदार रवैया से क्षेत्र में भी लोगों में पेट्रोल की कमी को लेकर दहशत का माहौल बन सकता है । जिम्मेदारों को इस और ध्यान देकर व्यवस्थाओं में सुधार करना चाहिए घोड़ाडोंगरी के इस पेट्रोल पंप की हालत यह है कि यहां पर कोई भी कर्मचारी ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता । कई बार महिलाओं को भी पेट्रोल वितरण के कार्य में लगाया गया। लोग कहते हैं कि यहां पर सैकड़ो लोग काम छोड़कर जा चुके हैं क्योंकि यहां की कार्यशैली कुछ ऐसी है कि जनता भी परेशान है और कर्मचारी भी।







