*जल संरक्षण और भूमि सुपोषण के लिए जागरूकता रैली निकाली गई*

 

शाहपुर । विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा विकासखंड शाहपुर के सेक्टर बरेठा अंतर्गत ग्राम मोखा माल में जल संगोष्ठी और भूमि संरक्षण एवं कुपोषण विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवांकुर संस्था जय सेवा वेलफेयर फाउंडेशन बरेठा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मोखा माल के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।

इस अवसर पर जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पोषण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। भूमि सुपोषण अभियान के तहत हमारी पृथ्वी माता की मिट्टी की पूजन की गई और जीव तत्व है जैविक खेती अपनाकर इस भूमि को रासायनिक जहर से मुक्त करने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मोखा माल के सरपंच राम दरश्यामकर रहे। साथ ही आशा संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर देवेंद्र चतुर्वेदी, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक संतोष सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे। संगोष्ठी के पश्चात ग्राम में जन-जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।