चैत्र नवरात्र में खेड़ापति माता के दरबार में जल चढ़ाने लगी भक्तों की भीड़

चैत्र नवरात्र में माता के दरबार में जल चढ़ाने लगी भक्तों की भीड़

घोड़ाडोंगरी

चैत्र नवरात्र के पावन बेला पर नगर में माहौल भक्ति में हो गया है जहां सुबह से सुबह ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे से ही माता के भक्ति गीत विभिन्न मंदिरों में बजाने लगते हैं वही नगर के नगर वासी महिलाएं पुरुष बच्चे बड़ी संख्या में सुबह से ही खेड़ापति मंदिर में जल चढ़ाने के लिए वह अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए सुबह से ही माता रानी को जल चढ़ाने के लिए लाइन में लग जाते हैं वही घट स्थापना के साथ मंदिरों में अनुष्ठान शुरू हुआ सुबह पांच बजे से ही पूजन के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। हर वर्ष की तरह ही चैत्र

नवरात्र में इमली मोहल्ले में माता रानी की प्रतिमा विराजित की जाती है वहीं बस स्टैंड पर भी मोड़ के पास माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की जाती है बजरंग कॉलोनी में भी माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की गई है वहीं भेड़ी ढाना में भी माता रानी की स्थापना की गई है । जहां नगर वासी सुबह से ही दर्शन के लिए आ रहे हैं वह सुबह शाम आरती के पश्चात भजन कीर्तन भी हो रहे हैं ।