घोड़ाडोंगरी
नगर में अग्रवाल समाज की महिला मंडल ने गणगौर पर ईश्वर गोरा की पूजा के बाद शोभा यात्रा निकाली शोभा यात्रा नगर के सत्यनारायण मंदिर से शुरू हुई महिलाएं सोलह सिंगार और पारंपरिक परिधान में गाजियाबाद जी के साथ आगे बढ़ी जवारे और ईश्वर गोरा को लेकर महिलाएं चल रही थी
यात्रा नगर के दुर्गा चौक सेंट्रल चौक इमली मोहल्ला मालवी मोहल्ला से होते हुए वापस अग्रसेन भवन पहुंची रास्ते में जगह-जगह समाज के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया भवन में गणगौर से जुड़े गीत प्रस्तुत किए गए अग्रवाल समाज की महिलाओं ने बताया कि होली के दिन से 16 दिन का गणगौर उत्सव मनाया जाता है जिसमें कन्या और सुहागन महिलाएं ईसर गोरा की पूजा करते हैं इसके बाद तीज को गणगौर पूजा जाती है उन्हें शाम के समय पानी पिलाकर विदा किया जाता है ।

Comments are closed.