निलेश मालवीय के प्रदेश सचिव बनने पर घोड़ाडोंगरी में हर्ष

अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय)युवा महासभा के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर अधिवक्ता भाई निलेश मालवीय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए

 

अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा के वरिष्ठ समाज शिरोमणी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकरणीय समिति में आप कर्मठ, निष्ठवान, जागरूक, सकारत्मक विचारधारा वाले वरिष्ठ समाजसेवी को सम्मिलित करने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है हमें आशा ही नही अपितु पूरा विश्वास है कि आपके सानिध्य में महासभा कलचुरी समाज को सामाजिक चेतना, विकास, कल्याण एवं शक्तिशाली संगठन के रूप में उभरकर राष्ट्र की मुख्यधारा में सहभागी बनकर प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगा।

अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववगीय महासभा के सत्र (2025-28) युवा महासभा की कार्यकारिणी में नीलेश मालवीय को मध्यप्रदेश राज्य के सचिव के पद का दायित्व सोपा गया है ।डॉ राजा चौधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष और नितेश जायसवाल राष्ट्रीय महासचिव ने लिखे पत्र में कहा कि हम गर्व का अनुभव कर रहे है तथा हम आशा करते है कि आप अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय अपने समाज के प्रगति कल्याण एवं विस्तार के लिए अवश्य निकालकर हमें कृतज्ञ करेंगें।