बैनर से नहीं अपितु लेखनी से पत्रकार कि पहचान होती है : नवनीत गर्ग,मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल जिला इकाई की बैठक
आज के डिजिटल युग में जल्दबाजी के बजाय तथ्यात्मक खबरें प्रकाशित करना ही वास्तविक पत्रकारिता: ईरशाद हिंदुस्तानी
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल जिला इकाई की बैठक सम्पन्न वरिष्ठ पत्रकार नवनीत गर्ग व इरशाद हिंदूस्तानी का सम्मान किया गया
बैनर से नहीं अपितु लेखनी से पत्रकार कि पहचान होती है : नवनीत गर्ग
आज के डिजिटल युग में जल्दबाजी के बजाय तथ्यात्मक खबरें प्रकाशित करना ही वास्तविक पत्रकारिता: ईरशाद हिंदुस्तानी
पत्रकार अपनी खबरो के माध्यम से प्रशासन को जागृत करते रहते है – किशोर बरदे
पाचवी बार जिला अध्यक्ष बनने पर प्रान्तः अध्यक्ष शलभ भदौरिया जी का आभार – रंजीत सिह
बैतूल/ सारनी – मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल जिला इकाई कार्यकारिणी की बैठक द हिलटाँप रेस्टोरेन्ट चक्कर रोड बैतूल मे हुआ जिले के वरिष्ठ पत्रकार नवनीत गर्ग एवं इरशाद हिंदुस्तानी का सम्मान मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ बैतूल जिला इकाई
द्वारा किया गया!
इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए बैतूल वाणी के संपादक व वरिष्ठ पत्रकार नवनीत गर्ग ने कहा की किसी बड़े बैनर से पत्रकार छोटा या बड़ा नहीं होते आपकी लेखनी और खबर से पत्रकार छोटा या बड़ा स्वत प्रमाणित हो जाता है, खबर छोटी हो या बड़ी अगर सटीक है तो उसका असर और चुभन की कोई सीमा नहीं है इसलिए खबरें पैनी और तथ्यात्मक होनी चाहिए!
वहीं वरिष्ठ पत्रकार इरशाद हिंदुस्तानी ने कहा कि आज पत्रकारिता का स्वरूप एकदम बदल चुका है सोशल मीडिया और डिजिटल युग में सुचना के माध्यम व्यापक हो गए है इसलिए जल्दबाजी के चक्कर में पढ़कर खबर को वास्तविक पहलू के आकलन पर प्रकाशित करे जिससे खबर पाठक को संपूर्ण और सही जानकारी प्रदान कर सके उन्होंने पत्रकारों को सिर्फ पत्रकारिता पर ही निर्भर होने के बजाय अपनी आजीविका के साधन भी स्थापित करने कि सलाह दी!नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि आज पत्रकारिता एक जोखिम भरा काम है जिसे आप लोग कर रहे है और अपनी खबरों के माध्यम से प्रशासन को जागृत करते रहते है, जोखिम उठाकर आप लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका का निर्वाह कर रहे है जिसके लिए मैं आपको आपके कार्य को प्रणाम करता हु!
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नवनीत गर्ग और ईरशाद हिंदुस्तानी ने रंजीत सिंह के पांचवीं बार मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैतूल जिलाध्यक्ष चुने जाने पर उनका एव जिला पदाधिकारियो का भी पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष रंजीत सिह ने वरिष्ठ पत्रकार नवनीत गर्ग व इरशाद हिन्दूस्तानी एव जिले से पधारे सभी पत्रकार गणो का आभार जताते हुए कहा की मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रान्तः अध्यक्ष शलभ भदौरिया जी ने लगातार पाचवी बार जिला अध्यक्ष नियुक्त उनका एव प्रदेश कार्यकारिणी का हार्दिक आभार उज्जैन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मे पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द से जल्द लागू करने की मांग मध्यप्रदेश शासन से की रंजीत सिह ने सभी जिला पदाधिकारियो से ब्लाक अध्यक्ष की गठन करने की बात कही! सभी अतिथियो एव
जिला कार्यकारिणी मे पधारे सभी पत्रकारो का आभार आठनेर के वरिष्ठ पत्रकार विजय गायकवाड़ ने व्यक्त करते हुए आगामी बैठक मे होने वाले विषयो पर चर्चा की! इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष रंजीत सिह, संभागिय अध्यक्ष अब्दूल रहमान, महासचिव गुणवन्त बबलू चड्डा, शैलेन्द्र ठाकुर , उपाध्यक्ष कालीदास चौरासे , राजू पँवार, विलास चौधरी, चिन्टू खन्ना, सुरजीत सिह ठाकूर, सचिन शुक्ला, छविनाथ भारद्धाज,विजय सिह तोमर, कमलेश जावलकर, जिला सचिव प्रवीण अग्रवाल, भीम बहादूर थापा, संदीप झपाटे, विजय गायकवाड़, आशीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दिनेश यादव, विलास खातरकर, अंकीत यादव, जितेन्द्र शर्मा, संजीव सोनी, संतोष जावलकर, लकी रघुवशी , मिन्टू राय, उमेश पवार, ललीत चौहान, धमेन्द्र राय, पिन्टू , अशोक , रवि सिंगारे, महफूज खान, दिनेश जावलकर, योगेश गुप्ता, वाजीद खान, योगेश गोस्वामी की गरिमामयी उपस्थिती मे सम्पन्न हुआ!












