मध्य प्रदेश शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत त्रैमासिक कैलेंडर के अनुसार शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में साइबर सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया साइबर सुरक्षा के विषय में जानकारी देते हुए श्रीमती यशोमती बोरवंशी संचालिका यश कंप्यूटर घोड़ाडोगरी ने छात्र-छात्राओं को अवगत कराया कि आज के दौर में हम मोबाइल पर निर्भर हो गए हैं जिससे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रहने की जरूरत है हमें सोशल मीडिया पर बहुत ही सोच समझकर सक्रिय रहना होगा एवं साइबर क्राइम से अवगत होना होगा जिससे आप आए दिन हो रहे हैं साइबर अपराध से सुरक्षित रह सके।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ.साहेबराव झरबडे ने राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर अपने उद्बोधन देते हुए कहा कि हमें छोटे से छोटे अपराध को भी छुपाना नहीं
चाहिए प्रायः ऐसा देखा गया है की छोटे अपराध बाद में बड़े अपराधों को जन्म देते हैं आप लोग सब युवा वर्ग से आते हैं आपको आति सावधानी की आवश्यकता है महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. हेमंत कुमार निरापुरे ने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी कार्यक्रम को राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी प्रो राकेश सिसोदिया स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ.अजाब खातरकर एवं छात्रवृत्ति प्रभारी डॉ देव कृष्ण मगरदे ने भी संबोधित किया भारतीय ज्ञान परंपरा के उद्देश्यों से छात्रों को अवगत कराते हुए नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार चौबे ने उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच साइबर सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किया पोस्टर प्रतियोगिता के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्र पीयूष तायवाडे छात्रा रोशनी धुर्वे ज्योति धुर्वे एवं तनीषा उईके ने पोस्टर के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा एवं
साइबर सुरक्षा विषय पर अपने विचार व्यक्त किया कार्यक्रम का संचालन मनीषा बारसे ने किया एवं आभार प्रदर्शन कुमारी रोशनी धुर्वे ने व्यक्त किया कार्यक्रम में डॉ.यासमीन जिया प्रो.सुरभि उईके डॉ. भूपेंद्र पाटनकर डॉ. दामोदर झारे डॉ राजेश आर्य डॉ ओम प्रकाश बोरकर श्रीमती भूमिका भोपते शोभा मगरदे प्रकाश झरबडे आशीष काजोडे सौरभ कहार आकाश प्रजापति श्री राम भगत यादव सहित महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।







