घोड़ाडोंगरी । मध्यप्रदेश में विभागीय अधिकारियों,कर्मचारियों का सबसे बड़ा संगठन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय ठाकुर ने बताया कि विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अर्जुनगोंदी हनुमान मंदिर पर शनिवार संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जहां नर्मदापुरम संभाग,बैतूल जिला पदाधिकारी एवं घोड़ाडोंगरी तहसील,विकासखंड के
पदाधिकारीयो,कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियो,प्रबुद्ध नागरिको ने आयोजन में भाग लेकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया एवं भोजन प्रसादी ग्रहण की । मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष नितेश राठौर,विकासखंड अध्यक्ष मुकेश सरयाम ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा स्वास्थ विभाग घोड़ाडोंगरी में कार्यरत श्री संजय ठाकुर जी को नर्मदापुरम संभाग(होशंगाबाद,बैतूल,हरदा) का कार्यकारी संभागीय अध्यक्ष नियुक्त होने पर आज अर्जुनगोंदी हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर होली मिलन समारोह मनाया गया जहां कार्यक्रम में समस्त विभागीय अधिकारियों,कर्मचारियों ने भाग लिया ।
कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के संभाग प्रभारी विनय डोंगरे,जिला महामंत्री पंजाबराव गायकवाड़, मध्य प्रदेशराज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सचिन राय,आदर्श शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष राजेंद्र कटारे,ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर संजीव शर्मा, डॉ.सुरेन्द्र धाकड़, डॉ.पुरुषोत्तम सरयाम, डॉ.कविता कोरी, प्राचार्य एम.आर.निरापुरे, बीआरसी पी.सी.बोस,पिंकी विश्वास,ऋषि पराड़कर,दुर्गेश सारस्वत,प्रवीण शर्मा,पीयूष वर्मा,राजेंद्र मालवीय, भगवतराम तुमराम,शिरीष वर्मा,दर्शन बामनकर,दुर्गेश मालवी,संजय पवार स्वास्थ्य विभाग परिवार सहित सभी विभागीय अधिकारी,कर्मचारियों का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान रहा।







