उल्लास नव भारत साक्षरता परीक्षा का सफल आयोजन

घोड़ाडोंगरी–उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 14 मार्च 2026 को विकास खंड घोड़ाडोंगरी मे साक्षरता परीक्षा बीआरसी पीसी बोस के मार्गदर्शन मे सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उल्लास नव भारत साक्षरता म प्र के नियंत्रक राकेश दुबे एवं उर्वशी मेम के द्वारा विकास खंड घोड़ाडोंगरी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय सलैया की निरीक्षण किया गया
विकास खंड सह समन्वयक कल्पनाथ भारद्वाज ने बताया कि विकास खंड घोड़ाडोंगरी के 190 सामाजिक चेतना केंद्रो से लगभग 5600 असाक्षर परीक्षार्थी ने भाग लिया।

परीक्षा का मुख्य उद्देश्य नवसाक्षरो की पढने लिखने एवं गणना करने की क्षमता का मूल्यांकन करना तथा उन्हे साक्षरता की मुख्य धारा से जोड़ना है। सामाजिक चेतना केंद्रो पर समुचित व्यवस्था की गई तथा शिक्षार्थियो ने उत्साह और आत्म विश्वास के साथ परीक्षा मे भाग लिया इस अवसर पर अक्षर

दीदियो,अक्षर साथियो,संकुल सह समन्वयक,आंगन वाड़ी कार्यकर्ता,ग्राम स्तरीय कार्यकर्ता तथा संबंधित अधिकारियो का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। जिनके प्रयासो से परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से असाक्षर व्यक्तियो को साक्षर बनाकर उन्हे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा मे निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस परीक्षा के सफल आयोजन से क्षेत्र मे साक्षरता के प्रति

जागरूकता एवं सहभागिता मे वृद्धि देखी जा रही है।इस कार्यक्रम मे बीएसी मुकेश सरियाम,सुनील वरकड़े,सुभेष मालवीय, संकुल सह समन्वयक राजेश गंगारे, पंकज पाटनकर, यादोराव सिमैया,दुर्गेश मालवीय,रामेश्वर राठौर,यशपाल सिंह,तुषार कांति घोष,अनिल साहू एवं बीआरसी स्टाप का भी विशेष सहयोग रहा विकास खंड सह समन्वयक कल्पनाथ भारद्वाज ने सभी का आभार व्यक्त किए।