*बंगो लोक भारती की बैठक में समाज के मुद्दों पर चर्चा, 22 मार्च को किसान सम्मेलन और 15 अप्रैल बांग्ला नव वर्ष को मिलन समारोह का निर्णय*
*बंगो लोक भारती की बैठक में समाज के मुद्दों पर चर्चा, 22 मार्च को किसान सम्मेलन और 15 अप्रैल बांग्ला नव वर्ष को मिलन समारोह का निर्णय*
दिनांक 6 मार्च 2026 को ग्राम धरमपुर के संजीव राय जी के निवास स्थान पर बंगो लोक भारती के सभी कार्यकर्ताओं ने आदरणीय तपन भौमिक जी (पूर्व अध्यक्ष, मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम) के समक्ष चोपना क्षेत्र में निवासरत बंगाली समाज की भाषा, संस्कृति तथा अन्य सामाजिक समस्याओं में वंचित किसानों की पट्टे सम्बन्धी समस्या,चोपना
बाजार के व्यापारियों को शासन द्वारा दिये गए नोटिस के सम्बंध में चर्चा तथा समाधान हेतु पागल करने की योजना से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर बंगो लोक भारती का स्मृतिचिन्ह, शाल एवं तिलक लगाकर सम्मानित किया। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि 22 मार्च 2026 को एक किसान प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के किसानों को गौ आधारित प्राकृतिक खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि किसान आत्मनिर्भर बन सकें और पर्यावरण के अनुकूल खेती को बढ़ावा मिल सके।
इसके साथ ही 15 अप्रैल 2026 को प्रथम वैशाख (बंगाली नववर्ष) एक मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम में आदरणीय तपन भौमिक जी भी हमारे क्षेत्र में पधारेंगे और समाज के लोगों के साथ सहभागिता करेंगे यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपरा को मजबूत करने का भी अवसर बनेगा। हम सब मिलकर समाज को संगठित, जागरूक और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।
*– एस. बापी बैन*
*जिला प्रचार प्रमुख*
*बंगो लोक भारती, जिला बैतूल*







