*वार्ड नंबर 16 की महिलाओं ने मनाया रंगपंचमी पर्व*

Pramod Suryavanshi

 

आमला। हर तरफ रंगों की मस्ती छाई हुई थी। हर चेहरा रंगीन था। कहीं गुलाल उड़ रहा था तो कहीं रंग बिखर रहे थे। कहीं पानी की बौछारें जन-मन को भिगो रही थी तो कहीं पर स्नेह में भीगे रंग अपनापन दर्शा रहे थे। नगर के वार्ड नंबर 16 गणेश लॉन में शनिवार को नव ज्योति संगठन महिला मंडल द्वारा रंग पंचमी पर्व मनाया गया।  महिलाओं ने श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमा को रंग लगाकर उत्सव मनाया। पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

महिलाओं ने भजनों के साथ नृत्य का आनंद लिया।  कार्यक्रम में शामिल महिला मंडल की सदस्यों ने फाग और भजनों की प्रस्तुति देने के बाद एक दूसरे को गुलाल-अबीर लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी। संगठन की  महिलाओं ने रंग पंचमी एवं होली मिलन समारोह के लिए महिला मंडल की कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन किया गया।इसमें महिला सदस्यों ने फाग गीत एवं भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद महिला कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए रंग पंचमी की शुभकामनाएं दी गई।

Comments are closed.