–
बैतूल। होली के रंगों के बीच सुरक्षा का संदेश देने की सराहनीय पहल करते हुए ट्राइबल विभाग के अधिकारी श्री विवेक पाण्डेय ने जिले के समस्त छात्रावासों के विद्यार्थियों से बाइक धीरे चलाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशी तभी सार्थक है, जब सभी सुरक्षित रहें। होलिका दहन से लेकर रंग पंचमी तक उत्साह में लापरवाही न बरतें और वाहन निर्धारित गति सीमा में ही चलाएं।
दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें तथा किसी भी परिस्थिति में नाबालिगों को वाहन न सौंपें। जिले के छात्रावासों में निवासरत लगभग 8000 छात्र-छात्राओं को उन्होंने कहा कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।उन्होंने कहा कि त्योहार हर्षोल्लास और सुरक्षित वातावरण में मनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।







