अवैध अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर
घोड़ाडोंगरी
चोपना वन में आज सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल नजर आ रहा था जब आज प्रशासन का बुलडोजर अचानक चोपना पहुंचा तो लोगों के दिल की धड़कन थम सी गई न जाने आज इस बार प्रशासन की गाज कहा गिरेगी वहीं यह बुलडोजर तपन विश्वास के अवैध अतिक्रमण किए गए 14 दुकानों पर प्रशासन ने कोर्ट के आदेश पर हुआ एसडीएम और तहसीलदार मैडम की संयुक्त कार्रवाई के बीच में प्रशासनिक बुलडोजर चलाया वही तहसीलदार संध्या रावत का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है व
अगर हमें आगे भी कोर्ट द्वारा निर्देशित हुआ आदेश मिलेंगे तो अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई आगे भी अन्य अवैध अतिक्रमणकारियों पर जारी रहेगी वही इस संदर्भ में बात करने पर एसडीएम Sdm प्रपंज आर. (IAS) कहना है कि हमें कोर्ट द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश जारी हुआ था इसके बाद तहसीलदार मैडम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था







