सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी की दो छात्राओं ने जेईई प्रथम चरण की परीक्षा में मारी बाजी
घोड़ाडोंगरी ।जनजातीय कार्य विभाग के सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में अध्यनरत कक्षा बारहवीं गणित संकाय की दो छात्राओ में कुमारी मालती पिता गड़खू धुर्वे एवं कुमारी शीतल राजेश अखण्डे ने जेईई के प्रथम चरण की परीक्षा उत्तीर्ण कर
शाला का गौरव बढ़ाया । दोनों छात्राओं को सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी जी एवं समस्त शिक्षकों ने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाइयां प्रेषित की हे ।
Comments are closed.