जिले में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद आमला के अंतर्गत नवांकुर संस्था तरुण शक्ति समिति आमला के द्वारा मोरखा और कूजबा में दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामों में जन जागरूकता का कार्य जल संरक्षण,नशा मुक्ति, वृक्षारोपण अभियान का कार्य किया जा रहा है मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद बैतूल जिला समन्वयक श्रीमति प्रिया चौधरी और आमला ब्लॉक समन्वयक अरविंद माथनकर के निर्देशन में ग्राम विकाश प्रस्फुटन समिति के माध्यम से जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, और वृक्षारोपण के महत्व में से जुड़े दीवार लेखन ग्रामों के माध्यम तक संदेश का प्रचार कर रहे हैं जिसमें सभी ग्राम विकाश प्रस्फुटन समिति नवांकुर संस्था के
सदस्य और परामर्शदाता पूजा साहू अपने प्रयोगशाला ग्राम में जाकर दीवार लेखन और नशा मुक्ति शपथ दिलाई इसके सरकार की योजना के बारे में गांव-गांव जाकर महत्वपूर्ण जानकारी दे रहे समिति के सदस्य बैठक के माध्यम से जल संरक्षण और जल को बचाने का संदेश दे रहे हैं नशा से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बता रहे हैं नवांकुर संस्था के सदस्य, cmcldp के छात्र-छात्राओं और ग्रामीण लोग भी उपस्थित थे l







